{"_id":"6882682e26bcba5ee106505f","slug":"video-two-miscreants-who-stole-generator-parts-injured-in-a-police-encounter-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में जनरेटर के पार्ट्स चोरी करने वाले दो बदमाश गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पुलिस मुठभेड़ में जनरेटर के पार्ट्स चोरी करने वाले दो बदमाश गोली लगने से घायल
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:36 PM IST
Link Copied
ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पुलिस चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल बदमाशों की पहचान अलीगढ़ के पंकज और बुलंदशहर पिन्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चोरी किए गए जनरेटर के पांच पावर डिस्प्ले, नौ पीसीसी कार्ड, घटना में प्रयुक्त एचएफ बाइक, एक स्क्रू हथौड़ा और एक पाना बरामद किया है। आरोपी रात के समय रेली कर साउंडलेस जनरेटर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की चोरी करते थे। गिरोह पिछले छह माह सक्रिय था। अबतक 10 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुका है।
एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया का कहना है कि गुरुवार रात सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा वेस्ट गोलचक्कर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर सादुल्लापुर की ओर कच्चे रास्ते पर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की मोटरसाइकिल सड़क किनारे फिसल गई। इसके बाद युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और हथियार बरामद हुए हैं। आरोपी पंकज वर्तमान वेव सिटी गाजियाबाद व पिंटू गांव बम्हेटा थाना वेव सिटी गाजियाबाद में रह रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले शामिल हैं। पंकज पर कोतवाली कासना, बीटा-2, खुर्जा देहात, सलेमपुर और गभाना सहित अन्य थानों में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। वह अपराध की दुनिया में पिछले आठ साल सक्रिय है। वहीं पिन्टू के खिलाफ भी ईकोटेक-3 कोट अली में चोरी का मामला दर्ज है। घायल बदमाशों से और पूछताछ कर इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।