{"_id":"6a7347d288e1bd373103c0da","slug":"video-vhp-protests-in-noida-over-insult-to-saints-in-parliament-pappu-yadavs-effigy-burnt-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"संसद में संतों के अपमान पर विहिप का नोएडा में प्रदर्शन, पप्पू यादव का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद में संतों के अपमान पर विहिप का नोएडा में प्रदर्शन, पप्पू यादव का फूंका पुतला
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:55 PM IST
संसद में संतों के अपमान पर विहिप का नोएडा में प्रदर्शन, पप्पू यादव का फूंका पुतला
नोएडा। संसद भवन परिसर में सनातन संस्कृति और साधु-संतों के कथित अपमान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नोएडा महानगर ने बुधवार को प्रदर्शन किया। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा मोड़ पर पप्पू यादव का पुतला फूंका गया।
प्रशासन की कोशिशों के बावजूद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान चौड़ा मोड़ जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसमें कई शहरवासियों समेत साधुओं ने भी हिस्सा लिया। बजरंग दल नोएडा महानगर संयोजक विनोद चौहान ने कहा कि संसद जैसी पवित्र जगह पर धार्मिक प्रतीकों व संतों का उपहास उड़ाना सनातन आस्था पर आघात है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में भगवा वस्त्र पहनकर और धार्मिक प्रतीकों का स्वांग रचना करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाओं पर सीधा आघात है। इस विरोध प्रदर्शन में संगठन मंत्री दिनेश महावर, सह मंत्री राजीव शर्मा, सह-संयोजक विनोद सिंह, नितेश शर्मा, प्रवीण, धर्म प्रसार प्रमुख नरेंद्र शर्मा और जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख नितिन कुमार मौजूद रहे। सेक्टर 147 की गौशाला के संरक्षक राममंगलदास अपनी शिष्य मंडली के साथ शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।