Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
habit of searching for illnesses on the internet is fueling anxiety
{"_id":"6a32d0147b68473b1608f440","slug":"video-habit-of-searching-for-illnesses-on-the-internet-is-fueling-anxiety-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"इंटरनेट पर बीमारी खोजने की आदत बढ़ा रही चिंता, सामान्य लक्षणों को भी गंभीर मानने लगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरनेट पर बीमारी खोजने की आदत बढ़ा रही चिंता, सामान्य लक्षणों को भी गंभीर मानने लगे लोग
इंटरनेट और सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पढ़कर कई लोग सामान्य लक्षणों को भी गंभीर बीमारी का संकेत मानने लगे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह प्रवृत्ति युवाओं में हेल्थ एंग्जायटी (साइबरकॉन्ड्रिया) बढ़ा रही है। सिरदर्द, थकान या पेट दर्द जैसे सामान्य लक्षणों को ऑनलाइन जानकारी के आधार पर कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों से जोड़ लिया जाता है, जिससे चिंता और तनाव बढ़ता है। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी केवल जागरूकता के लिए होती है, इसे चिकित्सकीय सलाह नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बिना विशेषज्ञ की राय के बीमारी का अनुमान लगाने से अनावश्यक जांच और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लगातार बने रहने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। विशेषज्ञों ने लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट स्वास्थ्य संबंधी दावों से सावधान रहने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।