Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Massive Fire Breaks Out in Slums in Rohini Area Late at Night; Three Dead
{"_id":"69df586f0d52b18b5e0855d7","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-slums-in-rohini-area-late-at-night-three-dead-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बुद्ध विहार इलाके में देर रात झुग्गियों में लगी भीषण आग, सो रहे तीन लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध विहार इलाके में देर रात झुग्गियों में लगी भीषण आग, सो रहे तीन लोगों की हुई मौत
बुद्ध विहार इलाके के मांगेराम पार्क में मंगलवार देर रात लगी भीषण आग ने एक ही परिवार को खत्म कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय मुजिबुर, उनकी 21 वर्षीय पत्नी मुनारा और उनकी दो साल की बेटी मोई मोना की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झुग्गी अंदर से बंद होने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका और आग की लपटों में फंस गया।
आग देर रात करीब डेढ़ बजे लगी और देखते ही देखते पूरे प्लाट में फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लग गए। सुबह साढ़े चार बजे के आसपास आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
मांगेराम पार्क क्षेत्र में करीब 400 गज के खाली प्लाट पर बनी पांच झुग्गियां इस आग की चपेट में आ गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन मुजिबुर का परिवार अंदर ही फंसा रह गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।