{"_id":"62ee3c0bfdc58150a74b9a5a","slug":"procession-on-7th-muharram-in-gorakhpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सातवीं मोहर्रम पर निकला जुलूस, इमाम हुसैन की याद में बांटा लंगर-ए-हुसैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सातवीं मोहर्रम पर निकला जुलूस, इमाम हुसैन की याद में बांटा लंगर-ए-हुसैनी
वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Aug 2022 03:31 PM IST
Link Copied
सातवीं मुहर्रम शनिवार से शहर में मुहर्रम के जुलूसों का सिलसिला भी तेज हो गया। जुलूस का केंद्र नखास रहा। अलीनगर, बड़े काजीपुर, हुमायूंपुर, अजयनगर, गोरखनाथ, रसूलपुर, दशहरीबाद, नथमलपुर, जमुनहिया बाग, शाह मारूफ, जाफरा बाजार, बहरामपुर, घोसीपुरवा, बख्तियार, छोटे काजीपुर, मियां बाजार, शाहपुर, बड़गो, बनकटी चक, बेनीगंज, हाल्सीगंज आदि तमाम इमाम चौकों से जुलूस निकाले गए। ये सभी जुलूस अपने परंपरागत रास्तों से गुजरकर फिर इमाम चौक पर आकर समाप्त हुए। जुलूस में नौजवानों ने करतब भी दिखाए। रौशन चौकी, चिंडोल, सद्दे, ऊंट, घोड़े, बैंड और अलम जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। मियां बाज़ार स्थित इमामबाड़ा में मियां साहब ने अपने हमराहियों के साथ गश्त किया। इमामबाड़े में मेला अपने शबाब पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।