Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : Ambala division received the best cleanliness award among the five divisions of Northern Railway
{"_id":"67948a85069bfa33aa05b37f","slug":"video-ambala-division-received-the-best-cleanliness-award-among-the-five-divisions-of-northern-railway","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : उत्तर रेलवे के पांच मंडलाें में से अंबाला मंडल को मिला सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : उत्तर रेलवे के पांच मंडलाें में से अंबाला मंडल को मिला सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता का सम्मान
उत्तर रेलवे के पांच मंडलों दिल्ली, फिरोजपुर, लखनऊ, मुरादाबाद में से अंबाला मंडल को सर्वेश्रेष्ठ स्वच्छता सम्मान मिला है। यह सम्मान 69 वें रेल सप्ताह के दौरान दिल्ली में आयोजित समारोह में अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक विनोद भाटिया को दिया गया। इसके अलावा समारोह में 15 अलग-अलग विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय अधिकारियों को शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शनिवार सुबह दादर एक्सप्रेस से अंबाला पहुंचे डीआरएम ने बताया कि यह सम्मान अकेले किसी एक अधिकारी की कार्यशैली से नहीं बल्कि प्रत्येक विभागीय अधिकारी और कर्मचारी के संयुक्त प्रयास से मिला है। उन्होंने बताया कि रनिंग शील्ड्स के तहत अंबाला मंडल को वाणिज्य, कंस्ट्रक्शन, इंजीनियरिंग, मकैनिकल, मेडिकल, पसर्नल, राजभाषा, संरक्षा, सुरक्षा सम्मान प्रदान किया गया है।
इसके अलावा इकोनॉमी शील्ड सहित मंडल की सर्वाेत्तम सुधार शील्ड, महाप्रबंधक उत्कृष्टता पुरस्कार और समग्र प्रदर्शन के तहत एक मंडल को विशेष शील्ड प्रदान की गई है जोकि पूरे अंबाला मंडल के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर एडीआरएम के साथ वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।