Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : An elderly woman was standing at the gate of her house in Ambala, her gold chain was snatched on the pretext of asking for the address
{"_id":"67f8e00d9e8e4b4f5b0365a7","slug":"video-an-elderly-woman-was-standing-at-the-gate-of-her-house-in-ambala-her-gold-chain-was-snatched-on-the-pretext-of-asking-for-the-address-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में घर के गेट पर खड़ी थी बुजुर्ग महिला, पता पूछने के बहाने झपटी सोने की चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में घर के गेट पर खड़ी थी बुजुर्ग महिला, पता पूछने के बहाने झपटी सोने की चैन
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दिनदहाड़े घर के गेट पर खड़ी महिला से पता पूछने के बहाने बाइक सवार दो युवक गले से चैन झपट ले गए। शातिर बदमाशों ने शुक्रवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर वारदात को अंजाम दिया। ये पूरी वारदात पड़ोस में लगे सीसीटीवी के कैद हो गई।
फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हाउसिंग बोर्ड निवासी 72
वर्षीय सत्यावती अपने घर के गेट पर खड़ी थी। पहले तो झपटमार गली में से गुजर रहे थे। जैसे ही उनकी नजर बुजुर्ग पर पड़ी तो वो लौट आये। पता पूछने के बहाने एक युवक बाइक से उतरकर गेट पर गया और देखते ही देखते चैन झपटकर फरार हो गया। हालांकि बुजुर्ग ने शोर मचाते हुए पीछा करना चाहा लेकिन वो ठोकर खाकर गिर गई। झपटमार पल्सर स्पोर्ट्स बाइक पर थे और बाइक चलाने वाले ने हेलमेट डाल रखा था। हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर जांच शुरू कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।