{"_id":"68515d1766cc2a726e072b1f","slug":"video-anil-vij-slam-congress-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: अनिल विज का कांग्रेस पर हमला, कहा- हवा हवाई है संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: अनिल विज का कांग्रेस पर हमला, कहा- हवा हवाई है संगठन
रॉबर्ट वाड्रा की अदालत में पेशी को लेकर कांग्रेस द्वारा इसे राजनीति से जोड़ने के मुद्दे पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। कांग्रेस किसी योजनाबद्ध तरीके से इन संस्थाओं को ध्वस्त करना चाहती है, जबकि किसी भी प्रजातांत्रिक देश के लिए यह ताकत है और कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई, देश में 192 बार धारा 356 लगी है, यानी विधिवत रूप से चुनी सरकारों को भंग किया गया है। इनमें से अधिकतर कांग्रेस ने लगाई है। भारतीय जनता पार्टी की पिछले 11 सालों में सरकार है और हमने एक बार भी ये धारा नहीं लगाई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक पार्टी है और कांग्रेस तानाशाही पार्टी है।
कांग्रेस का संगठन हवा-हवाई
कांग्रेस ने हरियाणा में एक मृत महिला नेता को प्रदेश का सचिव बनाने पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस पार्टी के पिछले 11 साल से चुनाव न हों, वह आनन-फानन में अपना संगठन बना रहे हैं। उनका संगठन हवा-हवाई है। इसलिए मृतक को भी उन्होंने पद दे दिया, उन्हें पता ही नहीं कि इनकी पार्टी में कौन जिंदा है, कौन मर गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बयान कि मंडियों में किसान परेशान है और सरकार आंख बंद करके बैठी है, के बयान पर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि उन्हें लगता है जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है तब से हुड्डा साहब हर चीज का विरोध करते हैं,जबकि हर चीज ठीक चल रही है। जबकि कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के बयान कि उन्हें एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाए तो वो हरियाणा की तकदीर बदल देंगे, पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि ऐसी बात हरियाणा के विधायक व जो विधायक भी नहीं है वो भी कह सकते हैं लेकिन कहने और करने में जमीन आसमान का फर्क होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।