Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
In Ambala, youths associated with the Bhupi Rana gang entered a young man's house and opened fire due to a personal feud; the young man narrowly escaped unhurt.
{"_id":"6957707eec9a7fd5bd017d3b","slug":"video-in-ambala-youths-associated-with-the-bhupi-rana-gang-entered-a-young-mans-house-and-opened-fire-due-to-a-personal-feud-the-young-man-narrowly-escaped-unhurt-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में भूप्पी राणा गैंग से जुड़े युवकों ने रंजिशन युवक के घर में घुसकर चलाई गोलियां, युवक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में भूप्पी राणा गैंग से जुड़े युवकों ने रंजिशन युवक के घर में घुसकर चलाई गोलियां, युवक बाल-बाल बचा
पुरानी रंजिश के चलते कैंट के टुंडला गांव में भूप्पी राणा गैंग से जुड़े अमन सोनकर के बदमाशों द्वारा वीरवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर घर पर हमला कर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक रणधीर ने आरोप है कि 4 बाइक व 3 एक्टिवा सवार दर्जनभर बदमाशों ने घर पर आकर झगड़े के बाद पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। गनीमत यह रही कि वह बाल-बाल बच गया।
आखिर में जान बचाने के लिए युवक व उनके साथियों ने हमलावरों को कांच की बोतलें मारकर भगाया। सूचना पाकर पंजोखरा थाना पुलिस सहित सीआईए 1 व 2 की टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
हालांकि पंजोखरा थाना पुलिस ने रणधीर की तहरीर पर सत्यम, शिवम, मोनू, आकाश, राजू व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर, इस वारदात के बाद टुंडला गांव के पूर्व सरपंच बिल्लू ने भी रोष जताया है। बोले कि बदमाश गांव तक आ रहे हैं। इस संबंध में वह परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज व पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह से मुलाकात करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।