{"_id":"699ee8655e3eef8c16027908","slug":"video-sarsanghchalak-will-come-to-ambala-on-27th-february-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: 27 फरवरी को अंबाला आएंगे सरसंघचालक, एक हजार तरुण स्वयंसेवकों करेंगे प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: 27 फरवरी को अंबाला आएंगे सरसंघचालक, एक हजार तरुण स्वयंसेवकों करेंगे प्रेरित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 27-28 फरवरी को हरियाणा के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अंबाला और कुरुक्षेत्र में आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम की जानकारी संघ के हरियाणा प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का अंबाला में पहला कार्यक्रम 27 फरवरी को होगा।
अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में शाम 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। यहां एकत्रीकरण में वे करीब 1000 तरुण स्वयंसेवकों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक शक्तिप्रदर्शन भी करेंगे। इसके लिए अंबाला कैंट और सिटी की शाखाओं से स्वयंसेवकों को बुलाया गया है। कार्यक्रम में सिर्फ निमंत्रित स्वयंसेवकों को ही जाने की अनुमति रहेगी। इस दौरान सह जिला संघचालक ओंकार सिंह उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।