{"_id":"685fd919b98609dbef00792f","slug":"video-theft-in-a-house-at-ambala-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: बंद मकान में चोरी, रिश्तेदारी में गया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: बंद मकान में चोरी, रिश्तेदारी में गया था परिवार
करनाल छुट्टियां मनाने गए 12 क्रॉस रोड निवासी एक परिवार के घर जेवर व एलईडी चोरी हो गई। 16 दिन के बाद परिवार के पड़ोसियों से सूचना मिली कि घर के ताले टूटे हुए थे। लौटने पर देखा तो अलमारी के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था और जेवरात, भगवान की मूर्तियां, चांदी के बर्तन, लैपटॉप व एलईडी भी गायब थी। पीड़ित परिवार ने चोर की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। डायल-112 के मुलाजिम परविंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना इलाका पुलिस को दे दी है। आगामी कार्रवाई उनके द्वारा अमल में लाई जाएगी। पीड़ित महिला सुनीता ने बताया कि वह अपने बच्चों को लेकर छुट्टियां में घुमाने के लिए रिश्तेदारी में लेकर गई थी। घर में जीवनभर की जमा पूंजी से जोड़े गए जेवरात, चांदी के बर्तन, लैपटॉप आदि सब सामान चोरी हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।