{"_id":"67c823269b4172a72c093cce","slug":"video-who-team-inspected-the-msncu-ward-at-ambala-civil-hospital","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला नागरिक अस्पताल में डब्ल्यूएचओ ने टीम ने लिया एमएसएनसीयू वार्ड का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला नागरिक अस्पताल में डब्ल्यूएचओ ने टीम ने लिया एमएसएनसीयू वार्ड का जायजा
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने बुधवार को सिटी नागरिक अस्पताल में चल रहे मदर स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएसएनसीयू) प्रोजेक्ट का जायजा लिया। करीब दो घंटे तक टीम में शामिल डब्ल्यूएचओ मुख्यालय से डॉ. सैचियो व कर्नाटक से डॉ. सुमन राव ने प्रसूति वार्ड व एमएसएनसीयू वार्ड में जाकर डॉक्टर, नर्सिंग ऑफिसर से बातचीत की। साथ ही उन्हें कुछ सुझाव भी दिए। सोसायटी फॉर अप्लाइड स्टडीज न्यू दिल्ली के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. वीके आनंद ने बताया कि वह गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा के साथ मिलकर एमएसएनसीयू प्रोजेक्ट चला रहे हैं। जिसमें कमजोर बच्चों को मां के साथ एमएसएनसीयू में एक साथ रखकर देखभाल की जा रही है। छोटे बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए मां की त्वचा के साथ रखते हैं। इससे बच्चा गर्म भी रहता है और मां स्तन पान अधिक से अधिक करवा सकती है। इसके कंगारू केयर भी कहा जाता है।
जल्द ही यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में चलेगा प्रोजेक्ट
डॉ. वीके आनंद ने बताया कि अंबाला में यह एमएसएनसीयू का पायलट प्रोजेक्ट चल रहा है। जो अच्छा चल रहा है। ज्यादा से ज्यादा को इसका लाभ उठाना चाहिए। जल्द ही यह प्रोजेक्ट यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में चलाया जाएगा। नागरिक अस्पतालों में इसके वार्ड बनाए जाएंगे। जैसे ही बच्चा पैदा होता है तो उसे मां की छाती पर रखा जाता है। पहले नवजात को जन्म के बाद ही किसी ट्रे या किसी परिजन की गोद में रखते थे। ऐसे में इंफेक्शन फैलने का खतरा मंडराता रहता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।