{"_id":"68d7deeeef68a284650f5c8c","slug":"video-100-feet-ravana-will-be-burnt-on-dussehra-in-bhiwani-2025-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में दशहरे पर होगा 100 फीट रावण का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में दशहरे पर हर साल की तरह इस बार भी किरोड़ीमल पार्क में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। फिलहाल शहर के प्रेक्षा विहार में पुतलों को यूपी के कारीगरों द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस बार दशहरे पर 100 फीट के रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला तैयार किया जा रहा है। अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैणी ने बताया कि रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनाने का कार्य अंतिम दौर की तरफ है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक अक्तूबर को इन पुतलों को किरोड़ीमल पार्क में खड़ा कर दिया जाएगा। पुतलों को बनाने के लिए 20 कारीगर गाजियाबाद से आए हुए हैं। दशहरे का पर्व बुराई पर अच्छाई पर जीत का प्रतीक है। किरोड़ीमल पार्क में बैठने की, पानी की, सुरक्षा की सभी सुविधाएं मिलेंगी। सभी शहरवासी ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम देखने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी के रूप में तीसरी आंख सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगी। 10 लाख रुपये की लागत से ये सभी पुतले तैयार किए जा रहे हैं और प्रदूषण रहित कोल्ड पटाखे लगाए जाएंगे। वहीं, कार्यक्रम में जयपुर से निष्ठा अग्रवाल की नृत्य प्रस्तुति भी दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।