Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : 95 buses sent for Maharishi Valmiki Jayanti celebrations, passengers were troubled
{"_id":"67432b3ff2f09341660f1ee8","slug":"video-95-buses-sent-for-maharishi-valmiki-jayanti-celebrations-passengers-were-troubled","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में भेजी 95 बसें, भिवानी में यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में भेजी 95 बसें, भिवानी में यात्री रहे परेशान
भिवानी में रविवार को जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से कार्यकर्ताओं को जींद लेकर जाने के लिए 95 रोडवेज बसें लगाई गई। 95 बसें जींद जाने से लंबे रूटों सहित ग्रामीण रूटों पर परिवहन सेवा प्रभावित रही। 20 मिंट सर्विस वाले रूटों पर डेढ़ से दो घंटे के अंतराल में लोगों को बस सेवा मिली। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण रूटों पर यात्रियों की संख्या कम रही।
दरअसल, रविवार को जींद में राज्य स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में लोगों को ले जाने के लिए रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई थी। 60 बसें जिले से विभिन्न जगहों से कार्यकर्ताओं को लेकर जींद पहुंची। वहीं डिपो की 35 बसें रोहतक से यात्रियों को लेकर जींद पहुंची। जिसके बाद अन्य रूटों पर यात्रियों के लिए बस सेवा प्रभावित रही। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज की एसी बसों में सफर करना पड़ा। दिल्ली रूट पर रविवार को साधारण बसों की तुलना में ज्यादातर एसी बसों का संचालन हुआ। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जींद के लिए बीस मिंट व रोहतक के लिए आम दिनों में सात मिंट की सर्विस है। लेकिन रविवार को इन रूटों पर एक से डेढ़ घंटे के अंतराल में बसे चली। जिससे यात्री धक्का मुक्की करते हुए अपने गंतव्य की तरफ बढ़े। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही, सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद रही। देर रात सभी बसे डिपो में लौट आएंगी। जिसके बाद बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रहेगा। हालांकि रविवार को अवकाश होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।