Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
VIDEO : UP: Indiscriminate firing after entering a house in Baghpat, one dead and seven injured, 25 attackers came in four vehicles
{"_id":"6742c6c5f76aef2bdb07a381","slug":"video-up-indiscriminate-firing-after-entering-a-house-in-baghpat-one-dead-and-seven-injured-25-attackers-came-in-four-vehicles","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : UP: बागपत में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और सात घायल, चार गाड़ियों में आए थे 25 हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : UP: बागपत में घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत और सात घायल, चार गाड़ियों में आए थे 25 हमलावर
बागपत स्थित छपरौली के शेरपुर लुहारा गांव में कड़कड़डूमा कोर्ट के कर्मचारी धरमेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बचाव में आए परिवार के सात लोग घायल हो गए।
एक दिन पहले शामली के ग्रीन सिटी मैरिज होम में डीजे पर डांस करने को लेकर धरमेश्वर के परिवार का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया था। शामली पुलिस ने मौके पर बरातियों को समझाकर शांत करा दिया था।
इस विवाद में रविवार रात डेढ़ बजे गाजियाबाद के सीकरी गांव के 20-25 लोग चार गाड़ियों में आए और धर्मेश्वर के घर पर हमला कर दिया। अंधाधुंध फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से धर्मेश्वर की मौत हो गई, जबकि उसके बेटे अनमोल और अनुराग, धर्मेश्वर के बड़े भाई परमेश्वर के बेटे कार्तिक, अनुराग के फूफा अरुण का बेटा हर्ष, दादी बिरमती समेत सात लोग घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।