Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Anirudh Chaudhary and Pradeep Guliya, the rural and urban district presidents respectively, held a press conference in Bhiwani.
{"_id":"6a3938ebf34e3bb89d08f45c","slug":"video-anirudh-chaudhary-and-pradeep-guliya-the-rural-and-urban-district-presidents-respectively-held-a-press-conference-in-bhiwani-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में ग्रामीण व शहरी जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व प्रदीप गुलिया ने की पत्रकार वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में ग्रामीण व शहरी जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व प्रदीप गुलिया ने की पत्रकार वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। देश भर में नीट परीक्षा भले ही समाप्त हो चुकी है, परन्तु इसको लेकर राजनीतिक अब गर्माने लगी है। कांग्रेस पार्टी ने नीट परीक्षा का मुद्दा बनाते हुए प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकार वार्ताएं कर इस मामले को उठाना शुरू कर दिया है। इसी के चलते भिवानी के ग्रामीण प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व शहरी प्रधान प्रदीप गुलिया ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर नीट पेपर लीक होने के विरोध में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
भिवानी के शहरी व ग्रामीण जिला प्रधानों ने आरोप लगाया कि नीट में जिस प्रकार से घोटाला हुआ है। उसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए इस पेपर के लीक होने के चलते देश के बहुत से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सुसाइड करना पड़ा तथा बड़ी संख्या में छात्र दोबारा पेपर के तनाव में रहे, इसकी जिम्मेवार सरकार को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने कोटा में कोचिंग ले रहे परीक्षार्थियों के बीच जाकर उनकी आवाज को उठाया तथा इस बात पर चिंता व्यक्त की कि देश में जितना शिक्षा का बजट है, उससे अधिक धन बच्चों के अभिभावकों को उनकी कोचिंग पर खर्च करना पड़ता है। यह देश की शिक्षा प्रणाली के लिए सोचने का विषय है। वहीं उन्होंने कहा जिस प्रकार से एयरफोर्स का प्रयोग नीट के दूसरी बार हुए पेपर को लाने-ले जाने में किया गया, यह दर्शाता है कि शिक्षा तंत्र फेल था, इसीलिए एयरफोर्स की मदद लेनी पड़ी। ग्रामीण प्रधान अनिरूद्ध चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी देश में रोजगार व अर्थव्यवस्था को लेकर चिता जता चुके है कि देश का पैसा ऐसी जगह निवेश किया जाता है, जहां लेबर आधारित उद्योग नहीं है। जिसके चलते बेरोजगारी बढ़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।