Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : Bhiwani's Sector 13 gymkhana has been incomplete for six years waiting for the budget
{"_id":"676529c1b2a3a69b7002e9cf","slug":"video-bhiwanis-sector-13-gymkhana-has-been-incomplete-for-six-years-waiting-for-the-budget","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बजट के इंतजार में छह साल से अधूरा पड़ा भिवानी के सेक्टर 13 का जिमखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बजट के इंतजार में छह साल से अधूरा पड़ा भिवानी के सेक्टर 13 का जिमखाना
भिवानी के सेक्टर 13 का जिमखाना पिछले छह साल से बजट के अभाव में अधर में पड़ा है। जिसकी वजह से अधूरी पड़ा भवन ही खंडहर में तबदील हो रहा है। दिनभर यहां लावारिस पशु आराम करते हैं। वहीं नशेड़ी भी यहां से सामान चोरी कर रहे हैं।
सेक्टर 13 के लोगों के लिए जिमखाना निर्माण का काम करीब छह साल पहले हुआ था। भवन का ढांचा तैयार हो गया। इसमें बाहर की चाहरदीवारी भी बनाई, लेकिन उसका काम आज भी पूरा नहीं हुआ। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इसका आगे का बजट जारी नहीं किया गया। बजट के इंतजार में ही छह साल से ये काम अधूरा पड़ा है।
शुक्रवार को पूर्व जिला पार्षद ईश्वर मान ने ठिठुरती ठंड में यहां धरना शुरू कर दिया। ईश्वर मान ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी की वजह से सेक्टर के लोगों को जिमखाना नहीं मिल पाया है। अगर अधिकारी समय रहते इस दिशा में जरूरी कदम उठाते तो लाखों का बजट खर्च करने के बाद भी ये काम आज अधूरा नहीं रहता। फिलहाल जिमखाना से सामान भी चोरी हो रहा है। जिस संबंध में भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।