{"_id":"69ea282e6063e420ee09026f","slug":"video-construction-of-the-girls-school-in-chang-village-is-stuck-in-paperwork-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: दो साल पहले कन्या स्कूल भवन के लिए आया साढ़े तीन करोड़, कागजों में उलझा निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: दो साल पहले कन्या स्कूल भवन के लिए आया साढ़े तीन करोड़, कागजों में उलझा निर्माण कार्य
करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये पिछले दो सालों से हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद पंचकुला में जमा हैं, ये पैसा गांव चांग के राजकीय कन्या स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए आए हुए हैं। लेकिन स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारी अभी भी औपचारिकता में उलझे हैं, जिसकी वजह से गांव की बेटियां दो पारियों में विद्यालय पहुंचने पर मजबूर हैं। गांव में बना करीब 50 साल पुराना दो मंजिला स्कूल भवन अब जर्जर होने की वजह से असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। भवन निर्माण की कवायद को आगे बढ़ाने में गांव की शिक्षा कमेटी भी चक्कर लगाकर थक चुकी है।
दरअसल गांव चांग में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान गांव चांग निवासी लाॅर्ड स्वराज पाॅल के परिवार ने कन्या स्कूल भवन निर्माण की घोषणा की थी। इसके लिए लार्ड स्वराज पाल परिवार की तरफ से स्कूल शिक्षा परिषद को दो साल पहले करीब साढ़े तीन करोड़ रुपया भी दे दिया था। स्कूल भवन निर्माण करवाने के लिए गांव चांग के मौजिज लोगों की 21 सदस्यीय कमेटी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा से मिल चुकी है। लेकिन अब इस मामले में कोई कार्रवाई न होती देख कमेटी अपने घर बैठ गई है। 21 सदस्यीय कमेटी समाधान शिविर के लावा सीएम विंडो में अपनी शिकायत भी दर्ज करवा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।