{"_id":"69e9d4e8cf8ee3b7660c541b","slug":"video-enraged-by-deletion-of-material-estimates-village-heads-lock-up-block-office-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मटेरियल एस्टीमेट डिलीट किए जाने से नाराज प्रधानों ने ब्लॉक में जड़ा ताला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटेरियल एस्टीमेट डिलीट किए जाने से नाराज प्रधानों ने ब्लॉक में जड़ा ताला; VIDEO
विकास कार्यों के मटेरियल स्टीमेट डिलीट किए जाने से नाराज बरहनी ब्लॉक के ग्राम प्रधानों और प्रधान प्रतिनिधियों ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर तालाबंदी कर जोरदार विरोध जताया। मटेरियल स्टीमेट डिलीट किए जाने से नाराज कम्हरिया, भदखरी, भुजना, सिधना,मानिकपुर सानी आदि गांवों के आक्रोशित प्रधानों ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी दिए स्टीमेट हटाए जाने से गांव में कराए गए कार्यों के मैटेरियल का भुगतान ठप हो गया है। मटेरियल का भुगतान कैसे होगा इसे बताने वाला कोई नहीं है।प्रधानों के विरोध के चलते ब्लॉक कार्यालय में करीब दो घंटे तक कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलने पर नवागत खंड विकास अधिकारी शरद चंद्र शुक्ल मौके पर पहुंचे और नाराज प्रधानों से वार्ता की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बीडीओ के आश्वासन के बाद प्रधानों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ब्लॉक कार्यालय का ताला खोल दिया, जिसके बाद कामकाज फिर से शुरू हो सका।इस संबंध में बीडीओ शरद चंद्र शुक्ल ने कहना है कि विकास कार्यों के स्टीमेट डिलीट किए जाने की शिकायत मिली है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।