{"_id":"69e9d51f0007eb63360af20e","slug":"video-attempt-to-encroach-upon-pwd-land-under-guise-of-cemetery-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की आड़ में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा की कोशिश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की आड़ में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जा की कोशिश; VIDEO
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुगलचक में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि कब्रिस्तान की घेराबंदी की आड़ में लोक निर्माण विभागकी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवा दिया।
उक्त जमीन पर पिछले कई दिनों से कुछ लोग घेराबंदी करने का प्रयास कर रहे थे। बुधवार दोपहर स्थिति उस समय गंभीर हो गई, जब गड्ढा खोदकर एक जनाजे को दफनाने की तैयारी शुरू कर दी गई। इस पर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल दफनाने की प्रक्रिया को रुकवाते हुए जमीन की जांच कराई, जिसमें यह भूमि लोक निर्माण विभाग की पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अवैध कब्जा हटवा दिया।
अचानक हुई इस कार्रवाई से कब्जा करने वालों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि करीब 100 वर्ग मीटर जमीन, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है, पर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। इस संबंध में एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जे की शिकायत मिली थी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को खाली करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।