{"_id":"69e9d4ef1a92cf5dc70cb927","slug":"video-negligence-leads-to-grass-overgrowth-piles-of-garbage-paved-road-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"लापरवाही से खड़ंजा सड़क पर उग आई घास, कूड़े का अंबार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही से खड़ंजा सड़क पर उग आई घास, कूड़े का अंबार; VIDEO
चहनिया विकासखंड के मैनुद्दीनपुर (रमदत्तपुर) गांव में खड़ंजा सड़कों पर जंगली घास और कूड़ा-कचरे का ढेर लगा हुआ है। कई महीनों से सफाई कर्मी गांव में नहीं पहुंचे हैं, जिससे स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े से उठने वाली बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण घर के बाहर बैठना तक मुश्किल हो गया है। शाम होते ही मच्छरों की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि लोगों का जीना दूभर हो जाता है।
सरकार जहां एक ओर संचारी रोगों से बचाव के लिए सफाई अभियान और दवा छिड़काव चला रही है, वहीं इस गांव में अब तक कोई प्रभावी पहल नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि गांव में नियमित सफाई कराई जाए और दवा का छिड़काव कराया जाए, ताकि कूड़ा-कचरे और मच्छरों की समस्या से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।