{"_id":"68820e30ffc0a5c0180734f0","slug":"video-crime-in-haryana-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हरियाणा में हर रोज 100 से ज्यादा हो रही लूटपाट, डकैती, फिरौती की वारदातें: बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हरियाणा में हर रोज 100 से ज्यादा हो रही लूटपाट, डकैती, फिरौती की वारदातें: बजरंग गर्ग
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने व्यापारियों की समस्या सुनने के उपरांत पत्रकार वार्ता में कहा कि हरियाणा में अपराधी जेल में बैठकर फिरौती, मंथली मांगने के साथ-साथ अपना गैंग चला रहे हैं। अपराधियों के पास जेलों में मोबाइल कहा से आया इसका मतलब जेल प्रशासन अपराधियों से मिला हुआ है। सरकार हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है। हरियाणा में अपराधियों द्वारा हर रोज लूटपाट, फिरौती, मंथली व हत्याओं की वारदातें की जा रही है। प्रदेश में व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए भयभीत है। सरकार को अपराधी व गैंगस्टरों का पक्का इलाज करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में लगातार नशे का व्यापार फल-फूल रहा है। युवा पीढ़ी नशे के दल-दल में धंस्ती जा रही है। नशा कॉलेज के अंदर व बाहर बिक रहा है। हरियाणा में नशे का बढ़ने का मुख्य कारण लगातार बेरोजगारी का बढ़ना है। सरकार हरियाणा में नशा रोकने व प्रदेश में अपराध पर अंकुश लगाने में विफल सिद्ध हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।