Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Even during the rain in Bhiwani, the family members of the female teacher remained on a dharna in the civil hospital over the murder
{"_id":"689d93bbd0535586c40f6796","slug":"video-even-during-the-rain-in-bhiwani-the-family-members-of-the-female-teacher-remained-on-a-dharna-in-the-civil-hospital-over-the-murder-2025-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बारिश के दौरान भी नागरिक अस्पताल में धरने पर डटे रहे महिला शिक्षिका हत्या को लेकर परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बारिश के दौरान भी नागरिक अस्पताल में धरने पर डटे रहे महिला शिक्षिका हत्या को लेकर परिजन
गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी महिला शिक्षिका की हत्या मामले को लेकर वीरवार को परिजनों व ग्रामीणों ने जिला नागरिक अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी के सामने धरना दे दिया। बारिश के दौरान भी परिजनों व ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान कई जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने भी परिजनों की मांग को समर्थन दिया वहीं पुलिस प्रशासन व उसकी जांच पर गंभीर सवाल उठाए। परिजनों के समर्थन में उतरे जन संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि दिन दहाड़े शिक्षिका की हत्या जघन्य अपराध ही नहीं बल्कि अपराधियों के मंसूबों का बढ़ावा देने वाली घटना भी है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को चाहिए कि जल्द से जल्द हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कराया जाए। ताकि परिजनों को पता लगे कि आखिर किस मकसद से महिला शिक्षिका को इतनी बेरहमी से मौत के घाट क्यों उतारा गया। संवाद
ग्रामीणों की 21 सदस्यीय कमेटी बनाई, सांसद चौ धर्मबीर सिंह भी पहुंचे
जिला नागरिक अस्पताल में धरने पर बैठे परिजनों व ग्रामीणों ने इस मामले में आगे की रणनीति तय करने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में जनसंगठन व ग्रामीणों के साथ परिजन भी शामिल हैं। वहीं वीरवार सुबह धरने की सूचना मिलने के बाद भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ धर्मबीर सिंह भी उनके बीच पहुंचे वहीं पुलिस प्रशासन से भी जल्द से जल्द बेटी के हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।