पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशन में वीरवार को पुलिस लाइन भिवानी के कम्युनिटी सेंटर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिले में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ डीएसपी अनूप कुमार द्वारा डॉक्टर आरुषि एवं डॉक्टर गरिमा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर डीएसपी अनूप कुमार ने स्वयं भी अपनी नेत्र जांच करवाई। डीएसपी अनूप कुमार ने कहा कि पुलिस की कार्यशैली अत्यंत व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में शरीर के महत्वपूर्ण अंगों, विशेषकर आंखों की नियमित जांच करवाना अत्यंत आवश्यक है। कई बार ड्यूटी की अधिकता के कारण पुलिसकर्मी स्वयं या अपने परिवारजनों की समय पर जांच नहीं करवा पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया, ताकि पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता एवं अन्य परिजन भी इसका लाभ उठा सकें। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने नेत्र जांच करवाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।