Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
VIDEO : In Bhiwani, classes for children were being held in education academies and private schools even on holidays, BEO took action
{"_id":"67f767c343a29e36ad059fac","slug":"video-in-bhiwani-classes-for-children-were-being-held-in-education-academies-and-private-schools-even-on-holidays-beo-took-action-2025-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी में छुट्टी के दिन भी लग रही थी शिक्षा अकादमियों व निजी स्कूलों में बच्चों की क्लास, बीईओ ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी में छुट्टी के दिन भी लग रही थी शिक्षा अकादमियों व निजी स्कूलों में बच्चों की क्लास, बीईओ ने की कार्रवाई
सरकारी अवकाश के बावजूद शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में निजी स्कूल खुले मिले वहीं बिना मान्यता के चल रही शिक्षा अकादमियों के अंदर कक्षा कक्ष में बैठकर बच्चे पढ़ाई करते हुए मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने औचक निरीक्षण कर बच्चों की तत्काल प्रभाव से छुट्टी कराई वहीं निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया।
बतां दे कि वीरवार को महावीर जयंती के चलते सरकारी अवकाश घोषित है, बावजूद इसके निजी स्कूलों ने बच्चों की कक्षाएं लगाई। शहर की सड़कों पर भी सुबह स्कूली वाहन दौड़ते नजर आए। इसी के चलते खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर ने पहले सड़क पर स्कूली वाहनों को रोककर पूछताछ की। इसके बाद निजी स्कलों में पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान कक्षा में बैठे बच्चों से भी पूछताछ की। शहर की महम रोड स्थित एक शिक्षा अकादमी में तो बच्चों की कक्षाएं सुबह से ही लगाई गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में बच्चों की कक्षाएं न लगाई जाएं। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने करीब पांच से छह निजी स्कूल और शिक्षा अकादमियों में पहुंचकर इन्हें बंद कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।