{"_id":"6995b770a04dc8613a0c195f","slug":"her-mother-fed-her-vermicelli-for-the-last-time-but-her-son-in-law-ruined-their-happiness-mehak-s-tragic-story-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में घर से जाते समय महक की मां ने खिलाई थी सेवइयां फिर सीए पति ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में घर से जाते समय महक की मां ने खिलाई थी सेवइयां फिर सीए पति ने की हत्या
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Wed, 18 Feb 2026 06:28 PM IST
Link Copied
बहादुरगढ़ के बादली स्थित पाहसौर गांव में रविवार रात एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतक महिला गुरुग्राम की एचडीएफसी बैंक शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। हत्या के बाद आरोपी पति ने शव को रजबहे में फेंक दिया और लूटपाट व हत्या की झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास किया। चरित्र पर संदेह के चलते आरोपी पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की। शव को रजबहे में फेंककर उसने लूटपाट और हत्या की एक झूठी कहानी रचने का प्रयास किया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी लगातार बयान बदलता रहा। पुलिस ने आरोपी सीए को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, हांसी जिले में करीब 24 घंटे पहले बेटी के मायके आने पर तिकोना पार्क के समीप सेठी चौक स्थित कृष्ण कथूरिया का घर-आंगन खुशियों से महक रहा था। बेटी महक को सेवइयां पसंद थी तो मां ने पहले जी भर के हाथों से खिलाया और बाद में खाने के लिए आधा किलो सेवइयां उसे दे भी दीं। लेकिन, किसे पता था यह मुलाकात न भूलने वाली याद बन जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।