{"_id":"6a0af6fe5abcb150b60c8b48","slug":"inld-workers-reached-to-surround-the-hpsc-office-police-stopped-them-at-barricades-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"HPSC कार्यालय के घेराव को पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने बैरिकेड्स पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSC कार्यालय के घेराव को पहुंचे इनेलो कार्यकर्ता, पुलिस ने बैरिकेड्स पर रोका
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 18 May 2026 05:26 PM IST
Link Copied
इनेलो के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अभय चौटाला की अगुवाई में सेक्टर-4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने आयोग पर हरियाणा के युवाओं की चयन प्रक्रिया में अवहेलना करने और बाहरी लोगों को नौकरियों में प्राथमिकता देने के आरोप लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए पंचकूला पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। एचपीएससी कार्यालय के बाहर डबल बैरिकेडिंग और डी-सिक्योरिटी सर्कल बनाया गया था, जबकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। इनेलो नेताओं और कार्यकर्ताओं को सेक्टर-5 ट्रैफिक लाइट के समीप पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस हुई। पार्टी नेताओं का कहना था कि वे युवाओं के अधिकारों और रोजगार में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।