{"_id":"69abe6a041f44bde6a0af239","slug":"panchkula-s-ekansh-dhull-secures-3rd-rank-in-upsc-2025-brings-laurels-to-haryana-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC 2025 में हासिल की तीसरी रैंक, हरियाणा का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला के एकांश ढुल ने UPSC 2025 में हासिल की तीसरी रैंक, हरियाणा का बढ़ाया मान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sat, 07 Mar 2026 02:20 PM IST
Link Copied
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) के आधार पर अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। खास बात यह है कि टॉप-3 उम्मीदवारों में हरियाणा के एकांश ढुल का नाम भी शामिल है। एकांश ढुल हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले हैं। उनके पिता भाजपा नेता कृष्ण ढुल पंचकूला के सेक्टर-14 में रहते हैं। यूपीएससी रिजल्ट में एकांश ढुल ने देश भर में तीसरी रैंक हासिल किया है। एकांश ढुल पहले भी दो बार यूपीएससी में चयनित हो चुके हैं। 25 साल के एकांश ढुल ने इस बार तीसरी रैंक हासिल कर एक बार फिर हरियाणा का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यूपीएससी में चयनित सभी युवाओं को बधाई दी है। सीएम सैनी ने यूपीएससी में चयनित हरियाणा के उम्मीदवारों को विशेष तौर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने ऑल इंडिया में तीसरे स्थान पर रहने वाले पंचकूला के एकांश ढुल के माता-पिता से फोन कर बात कर उन्हें बधाई दी है। कृष्ण ढुल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।