Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
All four accused in the Dadri shooting incident have been arrested; the Bolero and SX4 cars used for reconnaissance prior to the crime have been recovered.
{"_id":"6a7d7fa3d9dd8b7e730b6750","slug":"video-all-four-accused-in-the-dadri-shooting-incident-have-been-arrested-the-bolero-and-sx4-cars-used-for-reconnaissance-prior-to-the-crime-have-been-recovered-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"दादरी गोलीकांड के चारों आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात की रेकी में इस्तेमाल बोलेरो व एसएक्स-4 कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरी गोलीकांड के चारों आरोपियों की गिरफ्तारी, वारदात की रेकी में इस्तेमाल बोलेरो व एसएक्स-4 कार बरामद
पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार पी के नेतृत्व में दादरी पुलिस ने मुकदमा नंबर 165/2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच के लिए गठित छह पुलिस टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से काबू किया, जबकि एक अन्य वांछित आरोपी को सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों को मसूदपुर बेरी मंदिर के पास से तथा एक आरोपी को चंपापुरी, चरखी दादरी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र जोरावर निवासी नौसवा, जिला चरखी दादरी, सुधीर पुत्र शमशेर निवासी माजरा, जिला झज्जर, दर्शन पुत्र राजेश निवासी माजरा, जिला झज्जर तथा कुणाल पुत्र सुनील कुमार निवासी झज्जर घाटी, चरखी दादरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विशाल के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सुधीर के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विशाल के कब्जे से एक एसएक्स4 कार तथा सुधीर के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी बरामद की है। जांच में सामने आया कि बोलेरो वाहन का इस्तेमाल एक अगस्त को हुई घटना की रेकी करने के लिए किया गया था। पुलिस बरामद वाहनों की भी गहन जांच कर रही है।
गिरोह का सरगना भी बुधवार को पकडा था
सीआईए दादरी की टीम ने इस मामले में वांछित आरोपी पंकज उर्फ अमरजीत पुत्र धर्मवीर निवासी साहुवास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पंकज इस पूरे गिरोह का सरगना है और वारदात की साजिश में उसकी अहम भूमिका रही है।
रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य आरोपियों, वारदात की योजना और संभावित अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।