{"_id":"69c78f81e01ad471c20885d9","slug":"video-commission-agents-furious-over-direct-sale-of-crops-to-mills-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: मिलों में सीधे फसल बिक्री पर भड़के आढ़ती, मार्केट कमेटी ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: मिलों में सीधे फसल बिक्री पर भड़के आढ़ती, मार्केट कमेटी ने जताया विरोध
दादरी जिले सहित प्रदेशभर में शनिवार से सरसों की सरकारी खरीद शुरू होते ही पहले दिन विवाद की स्थिति बन गई। दादरी की नई अनाज मंडी में दोपहर करीब 12 बजे आढ़ती बड़ी संख्या में एकत्रित होकर मार्केट कमेटी सचिव के कार्यालय पहुंचे और किसानों द्वारा फसल सीधे मिलों में बेचे जाने का विरोध जताया।
आढ़तियों का कहना था कि मंडी व्यवस्था को दरकिनार कर सीधे मिलों में सरसों की खरीद-बिक्री की जा रही है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह अवैध खरीद बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विरोध बढ़ता देख मार्केट कमेटी सचिव ने मौके पर पहुंचकर आढ़तियों की बात सुनी और तुरंत टीम भेजकर जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आढ़ती शांत हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।