{"_id":"685fc4f51511e99e8a026332","slug":"video-drm-inspected-the-work-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: डीआरएम ने किया कार्य का निरीक्षण, स्टेशन पर स्टॉल और सूचना पट्ट मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: डीआरएम ने किया कार्य का निरीक्षण, स्टेशन पर स्टॉल और सूचना पट्ट मिले नदारद
शहर के रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं पाया है और इसमें शामिल कुछ कार्य अभी भी शेष है। शनिवार को बीकानेर डीआरएम डॉ. आशीष कुमार दादरी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्हाेंने कार्य व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और स्टेशन अधिकारियों को भी निर्देश दिए।
बता दें कि डीआरएम डिविजनल रेलवे मैनेजर डॉ. आशीष कुमार दोपहर 1:20 मिनट पर दादरी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर आते ही चेयरमैन बक्शीराम सैनी, स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार व अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद डीआरएम सीधे प्लेटफार्म 2 पर शौचालय जांच करने गए। यहां पर सुविधाएं उचित मिली, लेकिन पास में रखा वाटर से पानी रिस रहा था। इस पर अधिकारियों को जल प्रबंधन के निर्देश दिए। बाद में बुकिंग कक्ष का दौरा किया और यहां पर भी उचित व्यवस्था मिली। सफाई भी पूरी थी जबकि जीआरपी पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।