Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
Khap will protest if love and homosexual marriages and live-in relationships are not stopped, meeting held in Dadri
{"_id":"680dfebf7b0096c9ec008442","slug":"video-khap-will-protest-if-love-and-homosexual-marriages-and-live-in-relationships-are-not-stopped-meeting-held-in-dadri-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्रेम व समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशनशिप बंद न होने पर खाप करेगी आंदोलन, दादरी में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम व समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशनशिप बंद न होने पर खाप करेगी आंदोलन, दादरी में हुई बैठक
चरखी-दादरी के स्वामी दयाल भवन पर रविवार को सर्वजातीय फोगाट खाप 19 की पंचायत आयोजित की गई। इसमें खाप प्रतिनिधियों ने अपने अधीन आने वाले गांवों में कमेटी गठित कर डीजे व मृत्युभोज पर प्रतिबंध लगाया। साथ ही प्रदेश में प्रेम व समलैंगिक विवाह और लिव इन रिलेशनशिप बंद न होने पर आंदोलन करने भी चेतावनी दी।
खाप प्रधान सुरेश फोगाट ने बताया कि वर्तमान में डीजे की शिकायतें अधिक आ रही हैं और इन पर लोग नाच आदि के साथ गैर सामाजिक गतिविधियां करते हैं। इससे समाज में संस्कारों की कमी आ रही है और युवा पीढ़ी भी अपने मूल्यों को खोकर गलत रास्ते पर जा रही है।
इसके लिए उन्होंने अपने अधीन आने वाले गांवों में कमेटी गठित की हैं। अब कमेटी अपने गांव में डीजे, विवाह, नशा रोकथाम, मृत्युभोज, दिषोटन आदि गतिविधियों पर नजर रखेंगी। इस दौरान अगर कोई खाप नियमों का उल्लंघन करता है और समाज को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से हानि पहुंचाता है तो उसके खिलाफ खाप एक्शन लेगी और जुर्माना के साथ अन्य निर्णय भी पंचायत की मौजूदगी में लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक गांव, गोत्र, गुहांड में शादी करना, प्रेम विवाह करना व लिव इन रिलेशनशिप में रहना वर्जित है, लेकिन सरकार ऐसी प्रथाओं को बढ़ावा दे रही है। इतना ही नहीं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर युवाओं को इसकी ओर खींच रही है। हरियाणा शुरु से ही संस्कारी रहा है और इसमें इस तरह की गतिविधि करना हरियाणवी संस्कृति के साथ खिलवाड़ है।
सरकार को कई बार पत्र लिखा चुका है और इस बार भी पत्र लिखकर इन प्रथाओं पर रोक लगाने की गुजारिश की जाएगी। प्रेम विवाह अगर होता है तो इसमें दोनों पक्षों से मां-बाप की अनुमति होनी चाहिए। दूसरी ओर समलैंगिक विवाह व लिव इन रिलेशनशिप जैसी प्रथा को पूरी बंद करना चाहिए। इसके साथ ही गांवों में बधाई लेने के लिए आने वाले मंगलामुखी समाज सदस्यों को केवल 1100 रुपये बधाई देने का निर्णय लिया और अगर कोई जबरदस्ती करता है इसकी खाप को शिकायत करने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।