{"_id":"685e62499fd667a23a0ca915","slug":"video-mentally-disturbed-youth-hanged-himself-at-the-sarpanchs-house-in-charkhi-dadri-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में मानसिक रूप से परेशान युवक ने सरपंच के घर लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में मानसिक रूप से परेशान युवक ने सरपंच के घर लगाया फंदा
गांव काकड़ोली हुक्मी के सरपंच के घर मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फंदा लगा लिया। मृतक मूल रूप से प्रवासी बताया जा रहा है और पांच माह से काकड़ोल हुक्मी में रह रहा था। अब बाढड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई सोमबीर ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था और मंदबुद्धि था। ग्रामीणों ने शुरुआत में उससे नामपता पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों के घर पर काम करने लगा और बदले में ग्रामीण उसे रोटी दे देते थे। अब कुछ दिनों से वह सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार के खेत में रह रहा था और वहीं पर पशुओं और खेती का काम करता था। वे उसे खाना देते और कमरे में ही रहने के लिए जगह दी थी। वीरवार को रमेश उसे खेत में छोड़कर आया और सुबह बाढड़ा चला गया।
शाम को रमेश के भाई खेत में पशुओं को संभालने के लिए गए थे। उसी दौरान जब वे खेत में बने कमरे में पहुंचे तो युवक पंखे से लटका मिला। हादसे की सूचना रमेश व पुलिस को दी। पुलिस ने शाम को ही शव उतारकर दादरी शव गृह में रखवा दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने सरपंच व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और शव का पोस्टमार्टम कराया। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर ओम का टैटू बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।