{"_id":"69aec3d174ac3785830db8cf","slug":"video-registry-clerk-arrested-for-taking-bribe-of-rs-5000-in-charkhi-dadri-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेता रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: पांच हजार रुपये की रिश्वत लेता रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार
Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 06:27 PM IST
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक की टीम ने सोमवार को दादरी के लघु सचिवालय में कार्यरत रजिस्ट्री क्लर्क को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। ब्यूरो की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।
एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक को सोमवार को शिकायत मिली थी कि दादरी लघु सचिवालय में तैनात रजिस्ट्री क्लर्क एक जमीन की रजिस्ट्री में लगी आपत्ति को हटाने की एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम दादरी पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर रोहतक शुगर मिल की प्रबंध निदेशक श्वेता सुहाग मौजूद रहीं। टीम ने शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे पांच हजार रुपये देकर रजिस्ट्री क्लर्क के पास भेजा। इशारा मिलते ही टीम ने रजिस्ट्री क्लर्क को काबू कर लिया।
निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।