{"_id":"685e6559862951eaf30c8c32","slug":"video-young-man-died-of-electric-shock-while-earthing-an-electric-pole-in-charkhi-dadri-2025-06-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी-दादरी में बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी-दादरी में बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे युवक की करंट लगने से मौत
गांव आदमपुर में बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक संजय (34) झूंझनू जिला के गांव बुढ़नपुर का निवासी था। अब झोझूकलां थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र मोहन ने बताया कि संजय खेती करता था और दो दिन पहले ही अपने गांव के एक युवक के साथ आदमपुर में आया था। वीरवार को सायं करीब 4 बजे आदमपुर में हाईवे के पास 11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल की अर्थिंग कर रहे थे। उसी दौरान 20 फुट के पाइप को ट्रैक्टर से जमीन में दबा रहे थे।
उसी दौरान संजय से पाइप असंतुलित हो गया और नियंत्रण से बाहर होने पर वह बिजली तार से टकरा गया। टकराते ही उसे करंट लगा और संजय की मौके पर मौत हो गई। यह सूचना पुलिस को दी गई तो टीम ने मौका मुआयना किया और शव को शवगृह में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी।
शुक्रवार दोपहर को परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और यहां पर मृतक के पिता शेरसिंह के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई। संजय को एक बेटा और एक बेटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।