{"_id":"6ada0918322edc164d03d7e4","slug":"video-cec-is-a-dictator-the-sir-process-must-be-stopped-kumari-selja-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीईसी तानाशाह, एसआईआर प्रक्रिया बंद होनी चाहिए: कुमारी सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईसी तानाशाह, एसआईआर प्रक्रिया बंद होनी चाहिए: कुमारी सैलजा
रतिया। कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत सिरसा सांसद कुमारी सैलजा वीरवार को रतिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर दास और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लिया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैलजा ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को तानाशाह करार देते हुए आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और आम लोगों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए इसे रोकने की मांग की।
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार को घेरा
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सैलजा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज में तालमेल की कमी दिखाई दे रही है। एक तरफ सरकार कानून लागू करती है, वहीं दूसरी तरफ अदालत का सहारा लेती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में यह समझना मुश्किल हो गया है कि सरकार वास्तव में चला कौन रहा है। सरकार की कार्यप्रणाली से लोगों का मोहभंग हो रहा है। पत्रकारों से बातचीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला उठाया और मुख्य बाजार से पैदल मार्च करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक नागपुर पहुंचे, जहां भी केंद्र सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक बलवान सिंह नागपुर भी शामिल हुए। इस अवसर पर जिला प्रधान अरविंद शर्मा, पर्यवेक्षक सुधा भारद्वाज, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जयपाल सिंह लाली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो 50
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।