{"_id":"6ada080017efc3db6e04bdfe","slug":"video-development-projects-worth-rs5-crore-approved-for-ratiya-negligent-contractors-to-be-debarred-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया में 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, लापरवाह ठेकेदार होंगे डी-बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया में 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, लापरवाह ठेकेदार होंगे डी-बार
रतिया। शहर में करीब 5 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष प्रीति खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक जरनैल सिंह और एसडीएम सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि टेंडर जारी होने के छह महीने के भीतर काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों को डी-बार किया जाएगा। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने स्वीकृत कार्यों को एक महीने में धरातल पर शुरू करवाने और उनकी दैनिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। विधायक जरनैल सिंह ने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी।
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार के अनुसार, संजय गांधी चौक पर करीब 32 लाख रुपये की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाएगा। कम्युनिटी सेंटर में लगभग 1.5 करोड़ रुपये से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके अलावा खतरनाक मोड़ों पर छह ईगल आई राउंड रोड कॉन्वेक्स मिरर, प्रमुख चौकों पर सोलर लाइटें, जाखन दादी खेल स्टेडियम तक रास्ता और नगर पालिका कार्यालय के लिए इन्वर्टर-बैटरी सहित अन्य कार्यों को मंजूरी दी गई। बैठक में पार्षदों ने वर्ष 2022 से स्वीकृत नक्शों, सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्लांट, गलियों के निर्माण और 1 अप्रैल 2022 से 16 सितंबर 2026 तक जारी, रद्द व लंबित टेंडरों का ब्योरा मांगा। साथ ही 2 सितंबर 2026 की बैठक के निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट एक महीने में उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष जोगिंदर नंदा सहित सभी 17 वार्डों के पार्षद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।