{"_id":"6721f6812dfc5ccd910234a3","slug":"video-chhata-thaval-para-fatahabtha-ka-bjara-ma-raha-khab-cahal-pahal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छोटी दिवाली पर फतेहाबाद के बाजारों में रही खूब चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छोटी दिवाली पर फतेहाबाद के बाजारों में रही खूब चहल-पहल
फतेहाबाद में छोटी दिवाली के दिन भी बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। शहर के सबसे व्यस्ततम बाजारों थाना रोड धर्मशाला रोड डीएसपी रोड हंस मार्केट में सुबह से ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। छोटी दिवाली के दिन भी लोग बर्तनों से लेकर कपड़ों तक की खरीदारी में जुटे रहे।
वहीं, दूसरी तरफ सेक्टर 10 के खुले मैदान में ग्रीन पटाखे की 10 स्टॉल लगाई गई। इन स्टॉल संचालकों को जिला प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए गए हैं। जहां पर स्टाल लगी है, वहां अग्निशमन विभाग की ओर से दमकल गाड़ी भी उपलब्ध करवाई गई है।
व्यापार मंडल के उपप्रधान विनोद अरोड़ा ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगी हुई है। हालांकि ऑनलाइन व्यापार के कारण स्थानीय बाजार पर असर भी दिखा है। खासकर कपड़ा कारोबार ऑनलाइन शॉपिंग से ज्यादा प्रभावित हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।