{"_id":"6721532cde48ad2d270afda5","slug":"deepak-of-guna-won-2-bronze-in-7th-asia-para-armwrestling-cup-of-10-countries-guna-news-c-1-1-noi1226-2268955-2024-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna News: 10 देशों के 7वें एशिया पैरा आर्म रेसलिंग कप में गुना के दीपक ने जीते 2 कांस्य, चारों ओर खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna News: 10 देशों के 7वें एशिया पैरा आर्म रेसलिंग कप में गुना के दीपक ने जीते 2 कांस्य, चारों ओर खुशी की लहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2024 08:19 AM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश में गुना जिले के म्याना निवासी पैरा खिलाड़ी दीपक शर्मा ने मध्यप्रदेश के साथ-साथ देशभर को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि प्रदान की है। दीपक ने मुम्बई में आयोजित सातवें एशिया पैरा आर्मरेसलिंग कप में 2 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
आपको बता दें कि सातवें एशिया पैरा आर्म रेसलिंग कप का आयोजन इस बार देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुम्बई महानगर में हुआ था। इस स्पर्धा में भारत सहित 10 देशों से आए पैरा खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान गुना जिले के म्याना निवासी दीपक शर्मा ने 75 किलोग्राम वर्ग भार में लेफ्ट एवं राइट हैंड से भारत के लिए 2 कांस्य पदक जीते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में गुना जिले के किसी खिलाड़ी द्वारा पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है, जिसकी जानकारी मिलते ही संपूर्ण जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और जनप्रतिनिधियों द्वारा दीपक को बधाई दी जा रही है।
गौरतलब है कि हमारे देश की मिट्टी ने देश को कई ऐसे कलाकार दिए है, जिनमें से कुछ छप जाते है और कुछ छिप जाते है। उन्हीं में से दीपक शर्मा भी एक है, जिन्होंने 2 कांस्य जीतकर सिर्फ मध्यप्रदेश का ही नहीं बल्कि भारत देश का नाम भी गौरांवित किया है। वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए दीपक कहते हैं कि मुझे बड़ी खुशी हो रही है कि मैंने अपने देश के लिए मेडल जीते है। जिसके लिए में अपने सभी ट्रेनर और ऑर्गनाइजर के साथ साथ देशवासियों का भी धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने मेरी हौसला अफजाई में कोई कौर कसर बाकी नहीं छोड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।