सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   VIDEO : Security remained tight in shopping malls and markets

VIDEO : ग्रेटर नोएडा के शॉपिंग मॉल और बाजारों में कड़ी रही सुरक्षा, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:11 PM IST
VIDEO : Security remained tight in shopping malls and markets
धनतेरस के पर्व पर ग्रेटर नोएडा के प्रमुख शॉपिंग मॉल, बाजार, बस स्टैंड और चौराहों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। शहर में त्योहार के अवसर पर बढ़ी भीड़ के कारण सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विशेष इंतजाम किए। डीसीपी साद मियां खान के निर्देशन में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया, ताकि खरीदारी करने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें। पुलिस ने प्रमुख शॉपिंग मॉल जैसे ओमैक्स सिटी सेंटर, गौर सिटी स्थित शाॉपिंग मॉल और प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की। यहां पर हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहनों की कड़ी निगरानी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों ने बाजारों में गश्त बढ़ाई और संदिग्ध लोगों की जांच भी की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग करने के साथ जगत फार्म के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहा। बस स्टैंड और शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान भी चलाया। पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों की जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। धनतेरस और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी के लिए पैदल मार्च कर निरीक्षण किया। उनके साथ एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा पवन कुमार और थाना बीटा-2 पुलिस बल के इंस्पेक्टर व जवान भी मौजूद रहे। यह पैदल मार्च मुख्य रूप से जगत फार्म और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर किया गया, जहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल ने जायजा लिया। डीसीपी ने निर्देश दिए कि धनतेरस और त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाने और बाजारों में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग को रोकने के निर्देश दिए। उनके आदेशानुसार बाजारों और व्यस्त स्थानों पर कोई भी वाहन सड़क पर खड़ा न हो, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच करें। शॉपिंग माल के पास रहा ट्रैफिक जाम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया था, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति न बने और लोगों को सुगम आवागमन मिले। बावजूद शाम को व्यस्त समय में चार बजे से त्योहार के कारण भारी संख्या में लोगों के वाहनों के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचने के कारण जगत फार्म आदि जगह जाम रहा। शाम को तिलपता गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट यथार्थ हॉस्पिटल के पास भी जाम लगा। जाम में फंसे लोगों ने एक्स पर फोटो शेयर करने के साथ ट्रैफिक पुलिस को टैग कर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मुरादाबाद के बाजार में धनतेरस पर राैनक, लोग जमकर कर रहे खरीदारी

29 Oct 2024

VIDEO : धनतेरस पर बिलारी नगर के बाजारों में उमड़ी भीड़, सर्राफा और बर्तन दुकानों पर जमकर खरीदारी

29 Oct 2024

VIDEO : मुरादाबाद में सिपाही ने खुद को मारी गोली, रोडवेज पुलिस चौकी का मामला

29 Oct 2024

VIDEO : एक महीने चलेगा मतदाता पंजीकरण अभियान, डीएम ने की शुरुआत- जानिए कब तक चलेगा

29 Oct 2024

VIDEO : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री और सरकार का पुतला, छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर हंगामा जारी

29 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : किन्नरों के अखाड़ों को दी जाए मान्यता, अखाड़ों की संख्या 13 से बढ़ाकर की जाए 15

29 Oct 2024

VIDEO : महामंडलेश्वर हिमांगी सखी बोलीं : महाकुंभ में लगेगा वैष्णव किन्नर अखाड़े का शिविर

29 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में धनतेरस पर बाजार में रौनक, बर्तन और मूर्तियों की जमकर हो रही खरीददारी

29 Oct 2024

VIDEO : ...जब हसिया लेकर धान काटने लगे डीएम, लोग बोले- अधिकारी हो तो ऐसा

29 Oct 2024

VIDEO : पिथौरागढ़ से सवारी लेकर दिल्ली रवाना हुईं दोनों बसें, कर्मचारियों ने बांटी मिठाई

29 Oct 2024

Maharashtra Elections 2024: कई सीटों पर कांग्रेस और शिवसेना ने उतारे प्रत्याशी!

29 Oct 2024

VIDEO : रोहिन नदी में नहाने गया युवक डूबा, जानें कैसे आए गहरे पानी में

29 Oct 2024

VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में एनएसएस शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने किया योगाभ्यास

29 Oct 2024

VIDEO : सीएम सुक्खू ने गोबिंद सागर झील में की मोटर बोट राइडिंग

29 Oct 2024

VIDEO : आईकेजीपीटीयू शिक्षकों ने बेची भेलपुरी

29 Oct 2024

VIDEO : सुजानपुर में वार अंगेस्ट ड्रग्स अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन

VIDEO : बंगाणा के डुमखर में जिला स्तरीय हैमर बॉल टीम का ट्रायल, डॉक्टर पंकज राणा रहे मुख्यातिथि

29 Oct 2024

VIDEO : काशी में धनतेरस की धूम, लोग कर रहे बर्तनों की खरीदारी

29 Oct 2024

VIDEO : बहराइच में धनतेरस पर बाजार में खरीदारी को उमड़ी लोगों की भीड़

29 Oct 2024

VIDEO : बलरामपुर में मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, डीएम ने युवाओं को किया प्रेरित

29 Oct 2024

VIDEO : जौनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा

29 Oct 2024

VIDEO : आतंकवादियों का सफाया: अखनूर एनकाउंटर में तीन आतंकवादी ढेर, मिशन अकोम्प्लिश्ड

29 Oct 2024

VIDEO : काशी में मां अन्नपूर्णा भक्तों पर लुटा रहीं खजाना

29 Oct 2024

VIDEO : लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर अमेठी में एकता दौड़ का हुआ आयोजन

29 Oct 2024

VIDEO : युवक की जेब में रखे 4.50 लाख रुपये गिर गए...पुलिस ने महज डेढ़ घंटे में खोज निकाले; अपनाया ये तरीका

29 Oct 2024

VIDEO : जालंधर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

29 Oct 2024

VIDEO : आप काउंसलर प्रेमलता ने मनोनीत पार्षद पर की टिप्पणी, हंगामा

29 Oct 2024

VIDEO : बस्तर एसपी ने वीडियो जारी कर दिया संदेश, पुलिस भर्ती के नाम पर न दें पैसे

29 Oct 2024

VIDEO : पुलिस की आंखों में झोंकी धूल, थाने की दीवार कूदकर फरार हुआ आरोपी

29 Oct 2024

VIDEO : नोएडा में पकड़ा गया ‘साइलेंट जालसाज़’, कनाडा में नौकरी व पढ़ाई के लिए भेजने के नाम पर कर रहा था ठगी

29 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed