{"_id":"6720c5075ce7bf514f0c0a83","slug":"video-patharagaugdhha-sa-savara-lkara-thall-ravana-haii-thana-bsa-karamacaraya-na-bta-mathaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पिथौरागढ़ से सवारी लेकर दिल्ली रवाना हुईं दोनों बसें, कर्मचारियों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पिथौरागढ़ से सवारी लेकर दिल्ली रवाना हुईं दोनों बसें, कर्मचारियों ने बांटी मिठाई
आखिरकार पांच साल बाद मंगलवार को रोडवेज की दो नई बसें पिथौरागढ़ पहुंची इससे निगम और यात्रियों को राहत मिली है। बसों के रोडवेज स्टेशन पहुंचने पर कर्मियों ने मिठाई बांटी। इसके बाद दोनों बसें यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुईं। एक बस को टनकपुर तो दूसरी बस को हल्द्वानी रूट से दिल्ली भेजा गया। डिपो के मुताबिक जल्द ही 25 नई बस पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। अब यात्रियों को पुरानी खटारा बसों से मुक्ति मिलने के साथ ही आरामदायक सफर की उम्मीद जगी है।डिपो के अधिकारियों के मुताबिक नई बसों में यात्रियों को कई तरह की सुविधा मिलेगी और उनका सफर आरामदायक होगा।
मोबाइल चार्जिंग की मिलेगी सुविधा
नई बसों में यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। एक समय में चार यात्री अपने मोबाइल चार्ज कर सकेंगे। यात्रियों को मोबाइल डिस्चार्ज होने पर ही बसों में हैलो-हाय के लिए तरसना नहीं होगा।
सीसीटीवी से होगी यात्रियों की सुरक्षा
नई बसों में सीसीटीवी स्थापित किया गया है। यात्रियों का सामान सीसीटीवी की निगरानी में होगा। वहीं बसों में सीसीटीवी से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
दो नई बस पिथौरागढ़ पहुंच चुकी हैं। जल्द अन्य नई बसें भी यहां पहुंचेंगी। दिल्ली रूट पर बसों को रवाना किया गया है। दिवाली पर नई बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।