{"_id":"671fdbb7d7a7cde97106a463","slug":"video-agents-demonstrated-at-lic-office-agents-raised-slogans-in-bhadohi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अभिकर्ताओं का एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन, अभिकर्ताओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अभिकर्ताओं का एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन, अभिकर्ताओं ने की नारेबाजी
लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने सोमवार को एलआईसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शाखा प्रबंधक को पत्रक देकर मांगो को पूर्ण कराने की मांग किया। जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यालय पहुंचे अभिकर्ताओं ने नारेबाजी की। कहा कि जीवन बीमा निगम की ओर से नई नीति काफी नुकसानदायक है। पदाधिकारी ने कहा कि 1964 केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शाखा प्रबंधक के कमीशन पर प्रीमियम में बढ़ोतरी आयु में कम करने का विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए नियम का लागू करना हम सभी एजेंटो के लिए ठीक नहीं है। ऐसे में नए नियम को तत्काल प्रभाव से वापस किया जाए। अभिकर्ताओं ने कहा कि अगर नियम में बदलाव नहीं किया गया तो हम सभी शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर सत्यनारायण मौर्य, दयाशंकर यादव, अमला प्रसाद मौर्य, छविनाथ यादव, विनोद कुमार यादव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।