Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
VIDEO : Demonstration in Nahan against the abolition of the posts of 51 engineers and 81 drivers in the Electricity Board
{"_id":"671f7e4fcc8f7b468b07c2d1","slug":"video-demonstration-in-nahan-against-the-abolition-of-the-posts-of-51-engineers-and-81-drivers-in-the-electricity-board","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजली बोर्ड में 51 इंजीनियरों व 81 चालकों के पद समाप्त करने के विरोध में नाहन में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजली बोर्ड में 51 इंजीनियरों व 81 चालकों के पद समाप्त करने के विरोध में नाहन में प्रदर्शन
विद्युत बोर्ड की नीतियों के खिलाफ सोमवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश में बोर्ड द्वारा 51 इंजीनियरों तथा 81 आउटसोर्स चालकों की नौकरी समाप्त करने के आदेशों पर कड़ी निंदा जताई गई। प्रदर्शन के दौरान कर्मियों ने सरकार से मांग उठाई है कि इन पदों पर काम कर रहे कर्मियों की सेवा बहाल की जाए। इसके अतिरिक्त ओल्ड पेंशन फिर से लागू करने व 2023 में स्वीकृत 1030 पदों को भरने आदि मांगों को भी प्रदर्शन में उठाया गया। विद्युत बोर्ड पेंशनर एसोसिएशन नाहन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के इस प्रकार का निर्णय बहुत दुखद हैं। उन्होंने कहा कि 1971 में जब बोर्ड बना था तब समझौते में कहा गया था कि जो भी सुविधाएं सरकारी कर्मचारी को मिलेंगी, वही सुविधाएं बोर्ड के कर्मचारियों को भी मिलेंगी। उन्होंने मांग उठाई कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को 2003 के बाद से पेंशन लाभ भी दिया जाए। एसोसिएशन से अनिल ने कहा कि पदों को खत्म करने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 1023 टीमेट के पदों को जल्द भरा जाए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह, अधिशासी अभियंता राहुल राणा, आउटसोर्स कर्मचारी युनियन से अध्यक्ष विक्रम सिंह, सचिव कपिल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।