{"_id":"671f8b4b37a037afa40b357b","slug":"video-free-medical-camp-organized-during-the-ongoing-nss-camp-at-raipur-maidan-school","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के दौरान निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गांव रायपुर मैदान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर से पहले प्रतिदिन की तरह सुबह के सत्र में 5 बजे 'जागो पहाड़ा वालिये, तेरा जागण बेला होया' सुंदर भजनों के साथ प्रभात फेरी निकालने के बाद मार्च पास परेड की रिहर्सल की। सुबह के नाश्ते के बाद स्वयंसेवियों और स्टाफ के सभी सदस्यों ने प्रधानाचार्य नरदेव सिंह की अध्यक्षता में मुक्त चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए मरीजों के लिए रिफ्रेशमेंट प्रदान करने के उद्देश्य से फ्रूट स्टाल, टी स्टाल, काफी स्टाल स्थापित किये गए। वहीं, दीपावली से पहले स्कूल परिसर में दिवाली के त्योहार की अनुभूति करवाने के उद्देश्य से स्कूल गेट से चिकित्सा शिविर के कक्षों तक दिवाली से संबंधित सुंदर रंगोलियां बनाई। इस मौके पर एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करवाया गया जिसमें डॉ. हरजिंदर और हरजिंदर हस्पताल के प्रबंधन निदेशक मोनिका ठाकुर की अध्यक्षता में 5 डाक्टरों सहित 15 सदस्यीय टीम चिकित्सा शिविर के आयोजन के लिए पाठशाला परिसर में पहुंचे। शिविर में ह्रदय रोग, स्त्री रोगों, तथा अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित लोगों की जांच की गई। वहीं, विभिन्न रोगों से सबंधित ईसीजी, मधुमेय, खून से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की जांच भी मुक्त की गई। इसके साथ-साथ सभी मरीजों को मुक्त दवाएं भी बांटी गई। शिविर में कुल 235 मरीजों ने मुक्त चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।