सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The accused who fired the shots were arrested in tikamgarh

Tikamgarh News: भाजपा नेता के घर पर गोलियां चलाने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, दिनदहाड़े की थी फायरिंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 05:36 PM IST
The accused who fired the shots were arrested in tikamgarh
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने सोमवार की शाम जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मुनेंद्र सिंह सेंगर के निवास पर 25 अक्तूबर की दोपहर 6 लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर के जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में भाजपा नेता मुनेंद्र सिंह के आवेदन पर आरोपी राहुल ठाकुर सहित छह लोगों पर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। जिस पर टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के आदेश पर एक टीम गठित की गई थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी है, जिनका काम अपराध करना है।

पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि छह आरोपी इसमें गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें पुलिस ने अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी में टीम ने मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता ली है। आरोपियों के पास से मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते भारतीय जनता पार्टी के नेता पर यह हमला हुआ था। पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर है, जो लिधौरा नगर का रहने वाला है। इसके साथ शैलेंद्र यादव निवासी जेवर, रतीभान घोष निवासी रामनगर, संजय अहिरवार निवासी टीकमगढ़ शहर, आकाश घोष निवासी वर्मा डांग, बिट्टी अहिरवार निवासी सेगुवा जिला निवाड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध हथियार बाइक और मोबाइल जब्त किए गए हैं। मुख्य आरोपी राहुल ठाकुर के पास से एक पल्सर बाइक 32 बोर की पिस्तौल और कारतूस, संजय के पास से पल्सर बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। आकाश घोष से बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मेरठ के भावनपुर में नवजात का शव रखकर नर्सिंग होम पर किसान यूनियन का हंगामा

28 Oct 2024

VIDEO : नर्स से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बरगढ़ थाना अध्यक्ष निलंबित

28 Oct 2024

VIDEO : प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा

28 Oct 2024

VIDEO : MCD सदन में बैठक शुरू होने से पहले भाजपा पार्षदों का हंगामा, मेयर की कुर्सी पर लगाए पोस्टर

28 Oct 2024

VIDEO : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दादा और पोते की मौत, तीन घायल

28 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : मथुरा में चोरों का आतंक, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष की दुकान में हुई चोरी

28 Oct 2024

VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हादसा, कैंटर का फट गया टायर; पीछे से टकराई बस और कार

28 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : एटा में दूध लेकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, अज्ञात वाहन ने रौंदा; मौके पर ही मौत

28 Oct 2024

VIDEO : एटा में किसानों ने चुपके से जला दी पराली, वीडियो हुआ वायरल

28 Oct 2024

VIDEO : 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा

28 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद में जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता का ट्रायल, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में ग्रैप-2 लागू... एनसीआर में असर, बल्लभगढ़ डिपो में खड़ी हैं 21 बसें, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : Gurugram: गुरुग्राम के एक स्कूल में छात्रों ने किया निपुण रामलीला का मंच, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : झांसी से सवा लाख का इनामिया मसीह गिरफ्तार, कानपुर पुलिस ने भी रखा था इनाम

28 Oct 2024

VIDEO : स्कूल के पास युवक की पीट पीटकर हत्या

28 Oct 2024

VIDEO : सोते समय बच्चे के रोने पर गुस्साए पिता ने उसे मौत के घाट उतारा

28 Oct 2024

Tikamgarh News: पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे किए जब्त, एक के खिलाफ केस दर्ज

28 Oct 2024

VIDEO : 'मकान खरीदकर फंस गया...', आत्महत्या करने से पहले स्वास्थ्यकर्मी ने बनाया वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : सूरजपुर डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, एसपी-कलेक्टर पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

28 Oct 2024

VIDEO : शब्द और सुर का अभेद ही काशी की सांस्कृतिक पहचान, अर्पित हुआ साहित्य का राग-भोग

28 Oct 2024

VIDEO : 'पंचायत' टीम को भाया छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में इस वेब सीरीज को करेंगे शूट

27 Oct 2024

VIDEO : मां अन्नपूर्णा दरबार में तैयार हो रहा है 511 क्विंटल अन्नकूट का प्रसाद

27 Oct 2024

VIDEO : दीपोत्सव संग डांडिया रास में थिरकीं महिलाएं

27 Oct 2024

VIDEO : लाग में सजा भगवान शिव का तांडव और काली का रौद्र रूप, धूं-धूंकर जल उठा दशानन रावण, सजा मेला

27 Oct 2024

VIDEO : चूना या केमिकल चले जाने पर आंख में स्टेरॉइड वाला आईड्रॉप डालने से हो रहा अल्सर

27 Oct 2024

VIDEO : जन आरोग्य मेले में 286 लोगों का इलाज कर दी गईं दवाएं

27 Oct 2024

VIDEO : मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार, सघन अभियान से हड़कंप

27 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर में मदरसा के शिक्षकों ने दिया धरना-प्रदर्शन, प्रताड़ना का लगाया आरोप

27 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर के 938 संस्कृत विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, खिल उठे चेहरे

27 Oct 2024

VIDEO : मिर्जापुर में आठ शातिर गिरफ्तार, चुराते थे 5जी नेटवर्क के उपकरण, अवैध तमंचा भी बरामद

27 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed