{"_id":"671fd1166cc6a0ef910de8fd","slug":"video-employees-staged-a-protest-outside-the-sdo-office-in-panipat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना, यूनियन के राज्य उप प्रधान को रिलीव किए जाने से थे नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में कर्मचारियों ने एसडीओ कार्यालय के बाहर दिया धरना, यूनियन के राज्य उप प्रधान को रिलीव किए जाने से थे नाराज
पानीपत में बिजली निगम की सनौली रोड सब डिवीजन की एसडीओ अंजलि शर्मा ने ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उपप्रधान जितेंद्र सैनी को रिलीव कर दिया। इस पर आक्रोशित यूनियन पदाधिकारियों ने सोमवार सुबह एसडीओ के खिलाफ उनके कार्यालय के बाहर धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। निगम कर्मचारियों ने कहा कि एसडीओ उन्हें प्रताड़ित कर रही हैं।पिछले तीन माह में तीन कर्मचारियों को रिलीव कर दिया गया है। वहीं, एसडीओ अंजलि शर्मा का कहना है कि कर्मचारी को उसके गलत व्यवहार की वजह से रिलीव किया गया है। कर्मचारी ने कार्यालय में उनके सामने गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया था। जिसकी वजह से उनको रिलीव किया गया। इससे पहले जिस कर्मचारी को रिलीव किया था वह ड्यूटी के समय शराब के सेवन किए पाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।