{"_id":"671f6dffb163fce7de067898","slug":"video-jayapara-ka-bna-catha-ka-etaka-marataya-bjara-ma-aaii","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जयपुर की बनी चांदी की एंटीक मूर्तियां बाजार में आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जयपुर की बनी चांदी की एंटीक मूर्तियां बाजार में आईं
धनतेरस का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार सोना, चांदी के दाम अपने सर्वोच्च स्तर पर चल रहे हैं। सोने का भाव 81000 प्रति 10 ग्राम से ज्यादा है। जबकि चांदी का भाव 100000 रुपये किलो तक है। कानपुर में जयपुर से बनकर आई एंटीक इलेक्ट्रोफॉर्मिंग मूर्तियों की मांग देखी जा रही है। कानपुर नयागंज सर्राफा बाजार के महामंत्री सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि धनतेरस एवं दीपावली के त्योहार पर चांदी की नई ज्वैलरी बाजार में 999 की शुद्धता के साथ इलेक्ट्रोफॉर्मिंग में गणेश-लक्ष्मी, गजराज, लड्डगोपाल, कलात्मक दीपक, स्वास्तिक, कलश आदि आए हैं। ये जयपुर की प्रसिद्ध रजवाड़ा एंटीक फिनिश में बने हुए हैं। इसके साथ ही फैंसी पायल, सिंहासन, फ्रूट बॉउल, ज्वैलरी बॉक्स, साउथ दीपक, अखंड ज्योति, ड्राई फ्रूट बाउल आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।