सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Firecracker warehouses opened after 8 months, Collector had suspended all fireworks licenses in damoh

Damoh News: 8 महीने बाद खोले गए पटाखों के गोदाम, कलेक्टर ने निलंबित किए थे सभी आतिशबाजी लाइसेंस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 04:46 PM IST
Firecracker warehouses opened after 8 months, Collector had suspended all fireworks licenses in damoh
देहात थाना के सिंगपुर गांव में संचालित सभी पटाखा व्यापारियों की गोदाम को जिला प्रशासन ने सोमवार दोपहर खोल दिया। जिससे अब लोगों को दीपावली पर पटाखे मिल सकेंगे। दरअसल, इन सभी पटाखा गोदाम को प्रशासन ने सील कर दिया था और व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। दीपावली के मौके पर शहर में पटाखा व्यापारियों को पटाखा बेचने की अनुमति नहीं थी, जिससे लोगों में रोष था। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया और दो दिन पहले दमोह बंद का आह्वान किया था, जिसे स्थगित कर दिया गया था।

संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाकात कर लाइसेंस बहाल करने और गोदाम खोलने की मांग की थी। इसके बाद प्रशासन ने शासन से मार्गदर्शन लेने के बाद सभी गोदाम में खोल दिया है। शहर के हटा नाका के पास अस्थाई पटाखा की दुकान लगाई जाएगी, जहां से शहर के लोग पटाखा खरीद सकेंगे।

बड़ापुल के पास हुआ था पटाखा फैक्टरी में विस्फोट
बीते साल 31 अक्तूबर 2023 को दमोह शहर के बड़ापुल के पास एक अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लॉस्ट में सात लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा फरवरी से सभी पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। साथ ही सिंगपुर गांव में स्थित पटाखा गोदामों को भी सील कर दिया था। जिससे पूरे जिले में पटाखा बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगी थी। जिससे गणेशोत्सव व नवरात्र पर्व के दौरान भी आतिशबाजी नहीं हो पाई थी।

इधर प्रशासन द्वारा हाल ही में दीपावली पर्व पर केवल अस्थायी लाइसेंस तो जारी किए गए, लेकिन इन व्यापारियों को बाहर से पटाखा लाने का समय ही नहीं मिल पाया। यदि बाहर से पटाखा लाते भी हैं तो घर पर भी नहीं रख सकते। जिसके चलते पटाखा व्यापारी गोदामों खोलने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इधर जैसे ही हिंदू संगठनों को पता चला कि इस बार दीपावली पर्व पर बिना आतिशबाजी के मनाना होगा तो उन्होंने प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। अंततः प्रशासन को गोदामें खोलने की अनुमति देना पड़ी। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अंजू खत्री ने बताया कि कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते लाइसेंस निलंबित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सोते समय बच्चे के रोने पर गुस्साए पिता ने उसे मौत के घाट उतारा

28 Oct 2024

Tikamgarh News: पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे किए जब्त, एक के खिलाफ केस दर्ज

28 Oct 2024

VIDEO : 'मकान खरीदकर फंस गया...', आत्महत्या करने से पहले स्वास्थ्यकर्मी ने बनाया वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : सूरजपुर डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, एसपी-कलेक्टर पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

28 Oct 2024

VIDEO : शब्द और सुर का अभेद ही काशी की सांस्कृतिक पहचान, अर्पित हुआ साहित्य का राग-भोग

28 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : 'पंचायत' टीम को भाया छत्तीसगढ़: राजनांदगांव में इस वेब सीरीज को करेंगे शूट

27 Oct 2024

VIDEO : मां अन्नपूर्णा दरबार में तैयार हो रहा है 511 क्विंटल अन्नकूट का प्रसाद

27 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : दीपोत्सव संग डांडिया रास में थिरकीं महिलाएं

27 Oct 2024

VIDEO : लाग में सजा भगवान शिव का तांडव और काली का रौद्र रूप, धूं-धूंकर जल उठा दशानन रावण, सजा मेला

27 Oct 2024

VIDEO : चूना या केमिकल चले जाने पर आंख में स्टेरॉइड वाला आईड्रॉप डालने से हो रहा अल्सर

27 Oct 2024

VIDEO : जन आरोग्य मेले में 286 लोगों का इलाज कर दी गईं दवाएं

27 Oct 2024

VIDEO : मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार, सघन अभियान से हड़कंप

27 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर में मदरसा के शिक्षकों ने दिया धरना-प्रदर्शन, प्रताड़ना का लगाया आरोप

27 Oct 2024

VIDEO : गाजीपुर के 938 संस्कृत विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति, खिल उठे चेहरे

27 Oct 2024

VIDEO : मिर्जापुर में आठ शातिर गिरफ्तार, चुराते थे 5जी नेटवर्क के उपकरण, अवैध तमंचा भी बरामद

27 Oct 2024

VIDEO : हाथरस के हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र उर्फ हाथी की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

27 Oct 2024

VIDEO : हेड कॉन्स्टेबल ने बचाई यात्री की जान, पैर फिसलने के कारण दरवाजे और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था

27 Oct 2024

VIDEO : नोएडा गोल्फ सिटी में एक भी फ्लैट की नहीं हुई रजिस्ट्री, लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं

27 Oct 2024

VIDEO : हाथरस में ऋण देने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित दो गिरफ्तार

27 Oct 2024

VIDEO : लखनऊ: थाने से लीक हुआ सीसीटीवी फुटेज, तड़पता हुआ दिखा मोहित

27 Oct 2024

VIDEO : हाथरस में सहपऊ के गांव नगला मनी के युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

27 Oct 2024

VIDEO : शंकराचार्य का भाजपा पर निशाना. एक ओर गौ पूजन...तो दूसरी तरफ गोमांस का निर्यात

27 Oct 2024

VIDEO : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भीड़ नियंत्रण के लिए अपनाया जा रहा सिस्टमैटिक तरीका

27 Oct 2024

VIDEO : ऐतिहासिक होगा बलिया महोत्सव, संस्कृति और विरासत का अद्भूत दिखेगा संगम, परिवहन मंत्री ने दी खास जानकारी

27 Oct 2024

VIDEO : धन्वंतरि जयंती पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन, वक्ताओं ने रखे अपने विचार

27 Oct 2024

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में दीपावली पर बाजारों में बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

27 Oct 2024

VIDEO : धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत; कार्रवाई की मांग

27 Oct 2024

VIDEO : नोएडा में इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड वाहनों की बिक्री बढ़ी, परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने बताई ये वजह

27 Oct 2024

VIDEO : सीवर के लिए फिर से हो रही सड़कों की खोदाई, राहगीरों की बढ़ी दिक्कतें

27 Oct 2024

Dausa News: 'किरोड़ी बाबा चीज सोना की' महिलाओं के गीत पर किरोड़ी ने लगाए ठुमके, लवाण में किया चुनाव प्रचार

27 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed