{"_id":"671fdeb7089c9c60b20367a3","slug":"video-before-govardhan-puja-procession-yadav-brothers-practiced-stick-fighting-the-tradition-is-special","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गोवर्धन पूजा शोभायात्रा से पूर्व यादव बंधुओं ने किया लट्ठबाजी का अभ्यास, खास है परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गोवर्धन पूजा शोभायात्रा से पूर्व यादव बंधुओं ने किया लट्ठबाजी का अभ्यास, खास है परंपरा
पांच दिनों के दीपावली महापर्व में चौथे दिन गोवर्धन पूजा करने की परंपरा है। काशी में भी दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन की पूजा की जाती है। यादव बंधुओं द्वारा लहुराबीर से गोवर्धन धाम खिड़कियां घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में सबसे खास केसरिया साफा बांधे यादव बंधुओं द्वारा इस दौरान परंपरागत मनरी कला (लट्ठबाजी) का प्रदर्शन किया जाता है। अभी से यादव बंधु कतुआपूरा मुर्चालीवीर अखाड़े के पहलवान पारंपरिक मनरी कला (लट्ठबाजी) का अभ्यास कर रहे हैं।
हनुमान पहलवान, राजेश यादव, विनय पहलवान मनरी यानी लट्ठबाजी की बारीकियों से नवांकुर पहलवानों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पूर्व पार्षद मनोज यादव पहलवान ने बताया कि लाठी खेल आत्मरक्षा का प्रतीक है। हमारे पूर्वज लाठी भांजने और खेलने में परंपरागत रूप से प्रशिक्षित होते थे। पुराने जमाने में आत्मरक्षा का मुख्य साधन लाठी को ही माना जाता था। लेकिन आजकल के युवा लाठी खेल से दूर होते जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।