सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Know, finally! Why is the beauty of the market on Diwali festival fading_GROUND REPORT

Rajgarh Ground Report: क्यों फीकी पड़ती जा रही दीपावली पर लगने वाले बाजारों की रौनक? व्यापारियों ने बताई वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: राजगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 28 Oct 2024 06:45 PM IST
Know, finally! Why is the beauty of the market on Diwali festival fading_GROUND REPORT
दीपावली पर्व की तैयारियों के लिए राजगढ़ शहर में लगने वाले बाजार सजकर तैयार हैं, लेकिन दुकानदारों को खरीदारों का इंतजार है। साल के सबसे बड़े इस त्योहार से हर वर्ग के व्यापारी को अच्छे मुनाफे की उम्मीद होती है। इसी आस के साथ व्यापारी बाजार में उतरते हैं और अपने प्रतिष्ठानों को सजाकर बैठ जाते हैं। लेकिन, बीते कुछ वर्षों से दीपावली के बाजारों की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। इसका कारण जानने के लिए अमर उजाला की टीम ग्राउंड पर पहुंची और दुकानदारों से बाजार का हाल और उनकी परेशानियों का सबब जाना।

सबसे पहले हमने शहर के मुख्य बाजार का रुख किया, जहां दीपावली के पहले से ही घरेलू साज-सज्जा की दुकानें सजकर तैयार हो जाती हैं। उन्हीं में से एक दुकान के व्यापारी कमलेश साहू बताते हैं कि इस बार धंधा मंदा है, अभी थोड़ा समय लगेगा, लेकिन उसके बाद ठीक चलने की उम्मीद है। कमलेश बताते हैं कि उनकी दुकान से खरीदारी शहरी क्षेत्र के लोगों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्र के लोग ज्यादा करते हैं। क्योंकि, शहरी लोग ऑनलाइन बाजार और शॉपिंग को ज्यादा महत्व देते हैं। वहीं, उनके पड़ोस में दुकान लगाने वाले दिलीप सिंह सोलंकी का कहना है कि वह लगभग 25 साल से दीपावली पर्व पर लगने वाले बाजार में दुकान संचालित कर रहे हैं और घरों की साज-सज्जा का सामान लेकर आते हैं। लेकिन, पिछले दो वर्षों से ऑनलाइन बाजार ने पूरे व्यापार की हालत खराब कर दी है। युवा वर्ग ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादा विश्वास करता है, जबकि जो वस्तु ऑनलाइन महंगी बिकती है, उसे हम सस्ते दामों पर बेचते हैं। लेकिन, दिखावे के चक्कर में युवा ऑनलाइन का रुख कर रहा है।



इनके अलावा राजगढ़ शहर के नाका नंबर 3 पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान संचालित करने वाले गजेंद्र मौर्य की चिंताएं भी कम नहीं हैं। वे कहते हैं कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ आधी नजर आ रही है। इसका कारण भी ऑनलाइन बाजार ही है, जिसके बारे में सरकार को विचार करना चाहिए, क्योंकि इससे छोटे व्यापारी कई तरह के नुकसान भुगत रहे हैं और उनका व्यापार चौपट होता जा रहा है। इन दुकानदारों से बात करने के बाद हम मिट्टी के दिए और बर्तन बनाने वाले प्रजापति समाज के उन कारीगरों के पास पहुंचे, जो बड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद मिट्टी से बने दिए और बर्तनों को अंतिम रूप देते हैं। अमर उजाला से बात करते हुए चंदा बाई बताती हैं कि दीपावली पर्व के लिए दिए बनाने की तैयारियों में वे नवरात्रि के पहले से ही जुट जाती हैं और करीब दस हजार दिए बनाकर तैयार कर लेती हैं, जिनमें से कुछ बच भी जाते हैं।

गौरतलब है कि त्योहारों को अपना सीजन मानकर जमा पूंजी को व्यापार में इन्वेस्ट करने वाले व्यापारियों के माथे पर ऑनलाइन बाजार ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं, क्योंकि व्यापारियों में यह भय भी है कि कंपटीशन के इस दौर में कहीं उन्हें मुनाफा कमाने की बजाय अपना सामान औने-पौने दामों में न बेचना पड़े।

राजगढ़ से कैमरामैन लखन गुर्जर के साथ अब्दुल वसीम अंसारी की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : सीएम योगी के बयान पर शिवपाल यादव का पलटवार, बोले- पीडीए ना तो बंटेगा न तो कटेगा... जो ऐसी बातें करेगा बाद में पिटेगा

28 Oct 2024

VIDEO : काशी में छठ पर्व की तैयारियां शुरू, घाटों पर बेदी बनाने में जुटे श्रद्धालु

28 Oct 2024

VIDEO : पुस्तक विक्रेता पर हमला, आधा दर्जन युवकों ने बीच बाजार की मारपीट

28 Oct 2024

VIDEO : IIT BHU के 13वें दीक्षांत समारोह में मेडल पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

28 Oct 2024

VIDEO : एनआईटी हमीरपुर का 15वां दीक्षांत समारोह, डिग्रियां और मेडल पाकर चहके मेधावियों के चेहरे

विज्ञापन

VIDEO : वैदिक मंत्रों से शुरू हुआ IIT BHU का 13वां दीक्षांत

28 Oct 2024

VIDEO : कर्णप्रयाग में दिवाली के लिए सजा बाजार, पुलिस ने सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा- निर्देश

28 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : गैंगस्टर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, दर्ज हैं 18 से अधिक आपराधिक मामले

28 Oct 2024

VIDEO : लग्जरी कार से महंगा घोड़ा, कीमत 82 लाख रुपये, ऊंचाई 66 इंच...पीते हैं एक किलो घी; जानें खासियत

28 Oct 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रत्नावली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी

28 Oct 2024

VIDEO : मिनी ट्रक ने बाइक सवारों और पैदल चल रही महिला को रौंदा, वृद्धा की मौत; तीन की हालत गंभीर

28 Oct 2024

VIDEO : कलर नकराना गांव के लोगों ने शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर किया चक्का जाम

28 Oct 2024

Khargone News: चाय पीने गए किसान का 15 मिनट में लाखों की सोयाबीन के साथ टेंपो गायब, पुलिस तीन घंटे में खोजा

28 Oct 2024

VIDEO : मेरठ के भावनपुर में नवजात का शव रखकर नर्सिंग होम पर किसान यूनियन का हंगामा

28 Oct 2024

VIDEO : नर्स से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बरगढ़ थाना अध्यक्ष निलंबित

28 Oct 2024

VIDEO : प्रदूषण बढ़ने से धुंध में छिपी ताजमहल की खूबसूरती, खतरनाक हुई हवा

28 Oct 2024

VIDEO : MCD सदन में बैठक शुरू होने से पहले भाजपा पार्षदों का हंगामा, मेयर की कुर्सी पर लगाए पोस्टर

28 Oct 2024

VIDEO : ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दादा और पोते की मौत, तीन घायल

28 Oct 2024

VIDEO : मथुरा में चोरों का आतंक, भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष की दुकान में हुई चोरी

28 Oct 2024

VIDEO : यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह-सुबह हादसा, कैंटर का फट गया टायर; पीछे से टकराई बस और कार

28 Oct 2024

VIDEO : एटा में दूध लेकर घर लौट रहा था बुजुर्ग, अज्ञात वाहन ने रौंदा; मौके पर ही मौत

28 Oct 2024

VIDEO : एटा में किसानों ने चुपके से जला दी पराली, वीडियो हुआ वायरल

28 Oct 2024

VIDEO : 15 घंटे तक जमीन में दफन रहा ये शख्स, मौत को ऐसे दिया चकमा

28 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद में जिला स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता का ट्रायल, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : दिल्ली में ग्रैप-2 लागू... एनसीआर में असर, बल्लभगढ़ डिपो में खड़ी हैं 21 बसें, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : Gurugram: गुरुग्राम के एक स्कूल में छात्रों ने किया निपुण रामलीला का मंच, देखें वीडियो

28 Oct 2024

VIDEO : झांसी से सवा लाख का इनामिया मसीह गिरफ्तार, कानपुर पुलिस ने भी रखा था इनाम

28 Oct 2024

VIDEO : स्कूल के पास युवक की पीट पीटकर हत्या

28 Oct 2024

VIDEO : सोते समय बच्चे के रोने पर गुस्साए पिता ने उसे मौत के घाट उतारा

28 Oct 2024

Tikamgarh News: पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में पटाखे किए जब्त, एक के खिलाफ केस दर्ज

28 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed